Social media

ऊष्मा एवं ताप GK Questions Set 5

 


Q1.काले वस्त्रों के मुकाबले श्वेत वस्त्र शीतल क्यों होते है
A.अपने पास पहुचने वाले सभी प्रकाश को अवशोषित करते है✗
B.उनके पास जो भी प्रकाश पहुचता है उसे वे परावर्तित करते है✓
C.प्रकाश भेदक नही होने देते है✗
D.सूर्य के प्रकाश को पूर्णतया शीतल कर देते है✗
Ans: उनके पास जो भी प्रकाश पहुचता है उसे वे परावर्तित करते है
Q2.उनी कपड़े सूती वस्त्रो की अपेक्षा गर्म होते है क्यूंकि वे-
A.ताप के अच्छे शोषक होते है✗
B.ताप के अच्छे वितरक होते है✗
C.सूती वस्त्रो से भारी होते है✗
D.ताप के अच्छे रोधक होते है✓
Ans: ताप के अच्छे रोधक होते है
Q3.उबलते जल द्वारा जलने की तुलना में भाप द्वारा जलना अधिक कष्टदायक (गंभीर) होता है -
A.भाप में गुप्त ताप होता है✓
B.भाप में एक प्रकार से गैस है तथा यह काय की शीघ्रतापूर्वक निमग्न करती है✗
C.शरीर के काय में उपस्थित छिद्रों द्वारा भाप आसानी से प्रवेश कर जाती है✗
D.भाप का ताप बहुत अधिक होता है✗
Ans: भाप में गुप्त ताप होता है
Q4.वायुमंडल में आर्द्रता की उपस्थिति एक ऐसे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बुँदे देखकर सुनिश्चित की जाती है जो भरा हो-
A.गर्म दूध से✗
B.गर्म जल से✗
C.ठन्डे जल से✓
D.सामान्य जल से✗
Ans: ठन्डे जल से
Q5.अच्छे उत्सर्जक अच्छे अवशोषक होते है' यह नियम है-
A.किरचाफ का नियम✓
B.स्टीफन का नियम✗
C.न्यूटन का शीतलन नियम✗
D.ऊष्मागतिकी का नियम✗
Ans: किरचाफ का नियम

Q6.किसी कृष्णिका के एकांक पृष्ठीय क्षेत्रफल से प्रति सेकंड उत्सर्जित विकिरण उर्जा उसमे परम ताप के चतुर्थ धात के अनुक्रमानुपाती होती है' यह नियम है-
A.न्यूटन का शीतलन नियम✗
B.किरचिरौफ़ का नियम✗
C.स्टीफन का नियम✓
D.ऊष्मा गतिकी का नियम✗
Ans: स्टीफन का नियम
Q7.स्टीफन का विकिरण नियम है -
A.E α 1/T⁴✗
B.E α T²✗
C.E α T⁴✓
D.E α 1/T²✗
Ans: E α T⁴
Q8.किसी वस्तु के ठन्डे होने की दर वस्तु तथा उसके चारों ओर के माध्यम के तापान्तर के अनुक्रमानुपाती होती है '-यह नियम है-
A.न्यूटन का शीतलन नियम✓
B.स्टीफन का विकिरण नियम✗
C.कीरचाफ का नियम✗
D.उष्मागतिकी का शुन्यांक नियम✗
Ans: न्यूटन का शीतलन नियम
Q9.न्यूटन का शीतलन नियम लागु तभी होता है जब-
A.ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो✓
B.ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो✗
C.ताप के अंतर पर निर्भर नही करता है✗
D.इनमे से कोई नही✗
Ans: ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो
Q10.गर्म जल 90°C से 80°C तक ठंडा होने में 10 मिनट लेता है तो 80°C से 70°C तक ठंडा होने में लेगा
A.10 मिनट✗
B.10 मिनट से कम✗
C.10 मिनट से अधिक✓
D.निश्चित नही✗
Ans: 10 मिनट से अधिक

Q11.थर्मल फ्लास्क के अविष्कारक है
A.डीवार✓
B.स्टीफन✗
C.किरचाफ✗
D.न्यूटन✗
Ans: डीवार
Q12.थर्मल फ्लास्क में ऊष्मा का क्षय रोका जा सकता है
A.संवहन से✗
B.विकिरण से✗
C.चालन से✗
D.चलन संवहन व् विकिरण से✓
Ans: चलन संवहन व् विकिरण से
Q13.थर्मल फ्लास्क की आंतरिक दीवारें चमकीली होती है
A.संवहन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि का रोकने के लिए✗
B.विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए✓
C.चालन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए✗
D.इनमे से कोई नही✗
Ans: विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए
Q14.थर्मल फ्लास्क तरल पदार्थों को लम्बे समय तक गरम रखता है क्यूंकि-
A.उसमे गैस भरी रहती है जो ऊष्मा उत्सर्जित करती है✗
B.उसमे आंतरिक तापन होता है✗
C.चमकदार आंतरिक दिवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारे ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है✓
D.उपरोक्त में से कोई नही✗
Ans: चमकदार आंतरिक दिवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारे ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है
Q15.किस विधि से ऊष्मा स्थान्तरण को न्यूनतम करने के लिए थर्मल फ्लास्क की दीवारों पर कलई की जाती है
A.चालन✗
B.संवहन✗
C.विकिरण✓
D.इनमे से सभी✗
Ans: विकिरण

Q16.किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में लगी ऊष्मा है
A.विशिष्ट ऊष्मा✓
B.ऊष्मा धारिता✗
C.जल तुल्यांक✗
D.गुप्त ऊष्मा✗
Ans: विशिष्ट ऊष्मा
Q17.निम्नलिखित में से किसमेविशिष्ट ऊष्मा का मान होता है
A.कांच✗
B.तांबा✗
C.सीसा✗
D.जल✓
Ans: जल
Q18.दिन के समय पृथ्वी समुद्र के जल की अपेक्षा बहुत जल्दी गर्म हो जाती है क्यूंकि-
A.पृथ्वी का धनत्व जल की अपेक्षा अधिक होता है✗
B.समुद्र में रहने वाले जलीय जन्तुओं के कारण✗
C.जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता काफी अधिक है✓
D.जल हाइड्रोजन से बना है✗
Ans: जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता काफी अधिक है
Q19.मोटरगाड़ी के रेडियेटर को ठंडा करने के लिए पानी का व्यवहार किया जाता है क्यूंकि-
A.पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है✓
B.पानी का घनत्वकम होता है✗
C.पानी सस्ता होता है✗
D.पानी कम ताप पर मिलता है✗
Ans: पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है
Q20.निम्न तापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है
A.पनडुब्बी नोदन में✗
B.तुषारमुक्त प्रशितित्रों में✗
C.राकेट प्रोद्योगिकी✓
D.अतिचालकता विषयक अनुसन्धानो में✗
Ans: राकेट प्रोद्योगिकी

Post a Comment

0 Comments