Social media

भौतिक विज्ञान: विद्युत GK Questions Set 4

 



Q1.विद्युत फिटिंग्स में एक तार को भू सम्पर्कित किया जाता है इसका कारण है-
A.यदि लघु पथन हो जाए तो धारा भूमि में चली जायेंगी✓
B.इससे विद्युत का क्षय नही होता है✗
C.यह विद्युत परिपथ को पूर्ण करता है✗
D.इससे विद्युतका उच्चावचन दूर हो जाता है✗
Ans: यदि लघु पथन हो जाए तो धारा भूमि में चली जायेंगी
Q2.विद्युत उपकरण में अर्थ (Earth) का उपयोग होता है-
A.खर्च को कम करने के लिए✗
B.क्यूंकि उपकरण 3-फेज में काम करते हैं✗
C.सुरक्षा के लिए✓
D.फ्यूज के रूप में✗
Ans: सुरक्षा के लिए
Q3.एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध होता है-
A.शून्य✗
B.निम्न✗
C.असीमित✓
D.उच्च✗
Ans: असीमित
Q4.किसी परिपथ में एक बिंदु पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग होता है
A.अनंत✗
B.शून्य✓
C.शून्य व् अनंत के बीच✗
D.उपरोक्त में से कोई नही✗
Ans: शून्य
Q5.एक चालक का प्रतिरोध 440 ओम है यदि इसे 110 वोल्ट के स्त्रोत से जोड़ा जाए तो इससे कितनी धारा प्रवाहित होगी?
A.0.5A✗
B.0.25A✓
C.4A✗
D.1.25A✗
Ans: 0.25A

Q6.प्रतिरोध का मात्रक है
A.एम्पीयर✗
B.कुलॉम✗
C.हेनरी✗
D.ओम✓
Ans: ओम
Q7.घरों में लगे पंखे बल्ब आदि लगे होते है
A.श्रेणी क्रम में✗
B.मिश्रित क्रम में✗
C.समान्तर क्रम में✓
D.किसी भी क्रम में✗
Ans: समान्तर क्रम में
Q8.किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर उसमे बहने वाली धारा के समानुपाती होता है' यह नियम है-
A.कुलॉम का नियम✗
B.फैराडे का नियम✗
C.जूल का नियम✗
D.ओम का नियम✓
Ans: ओम का नियम
Q9.यदि किसी तार की त्रिज्या आधी कर दी जाए तो उसका प्रतिरोध-
A.आधा रह जायेगा✗
B.दुगुना हो जायेगा✗
C.एक चौथाई रह जायेगा✗
D.सोलह गुना हो जाएगा✓
Ans: सोलह गुना हो जाएगा
Q10.ओम का नियम क्या परिभाषित करता है
A.प्रतिरोध को✗
B.केवल धारा✗
C.केवल वोल्टता✗
D.धारा और वोल्टता दोनों✓
Ans: धारा और वोल्टता दोनों

Q11.विशिष्ट प्रतिरोध का SI मात्रक है
A.ओम✗
B.ओम-मीटर✓
C.ओम/मीटर✗
D.ओम/मीटर²✗
Ans: ओम-मीटर
Q12.एक तार की लम्बाई L मीटर है तार को खीचकर उसकी लम्बाई 2L मीटर कर दी जाती है अब तार का प्रतिरोध हो जायेगा-
A.पहले का दोगुना✓
B.पहले का चार गुना✗
C.पहले का एक चौथाई✗
D.अपरिवर्तित रहेगा✗
Ans: पहले का दोगुना
Q13.एक सामान्य शुष्क सेल में विद्युत अपघटय होता है
A.जिंक✗
B.गंधक का अम्ल✗
C.अमोनियम क्लोराइड✓
D.मैगनीज डाईऑकसाइड✗
Ans: अमोनियम क्लोराइड
Q14.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : सूची-I A. ऋण इलेक्ट्रोड B. धन इलेक्ट्रोड C. इलेक्ट्रोलाईट D. विध्रुवक सूची-II 1. कार्बन की छड़ 2. जिंक का बर्तन 3. अमोनियम क्लोराइड का पेस्ट 4. मैगनीज डाईऑकसाइड
A.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1✗
B.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3✗
C.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4✓
D.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4✗
Ans: A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
Q15.एक कार बैटरी में प्रयुक्त अपघटय होता है
A.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल✗
B.सल्फ्यूरिक अम्ल✓
C.नाइट्रिक अम्ल✗
D.आसुत जल✗
Ans: सल्फ्यूरिक अम्ल

Q16.शुष्क सेल है
A.प्राथमिक सेल✓
B.द्वितीयक सेल✗
C.तृतीयक सेल✗
D.चतुर्थक सेल✗
Ans: प्राथमिक सेल
Q17.लोहे के उपर जिंक की परत चढाने को क्या कहते है
A.गैल्वेनाइजेशन✓
B.इलेक्टोप्लेटिंग✗
C.आयनन✗
D.इनमे से कोई नही✗
Ans: गैल्वेनाइजेशन
Q18.वैद्युत अपघटन की क्रिया में किसी इलेक्ट्रोड पर मुक्त हुए पदार्थ की मात्रा सम्पूर्ण प्रवाहित आवेश के अनुक्रमानुपाती होता है' यह नियम है-
A.फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी प्रथम नियम✓
B.फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी द्वितीय नियम✗
C.फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी तृतीय नियम✗
D.इनमे से कोई नही✗
Ans: फैराडे का विद्युत अपघटन सम्बन्धी प्रथम नियम
Q19.यदि किसी चालक की भौतिक अवस्था जैसे-ताप आदि में कोई परिवर्तन न हो तो चालक के सिरों पर लगाया गया विभवान्तर उसमें प्रवाहित धारा के अनुक्रमानुपाती होता है' यह नियम है
A.कुलॉम का नियम✗
B.ओम का नियम✓
C.फैराडे का नियम✗
D.किरचाफ का नियम✗
Ans: ओम का नियम
Q20.फैराडे का नियम सम्बन्धित है-
A.विद्युत अपघटन से✓
B.गैसों के दाब से✗
C.विद्युत विच्छेदन से✗
D.विद्युत प्रसार से✗
Ans: विद्युत अपघटन से

Post a Comment

0 Comments